Stocks to Watch: 16 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, एयरटेल से लेकर BEL तक शामिल
Stocks to Watch: सोमवार 16 नवंबर को शेयर बाजार में 15 कंपनियों के स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें आयशर मोटर्स और ABB India के तिमाही नतीजे, BEL के नए ऑर्डर, भारती एयरटेल में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना और प्रिकोल का बड़ा कारोबारी सौदा शामिल है। जानिए डिटेल।
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में प्रमोटर ग्रुप अपनी हिस्सेदारी 50% से ज्यादा करने की योजना बना रहा है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में सोमवार, 16 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे। इनमें तिमाही नतीजे, नए ऑर्डर, प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना और बड़े कारोबारी सौदे शामिल हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Eicher Motors
ऑटोमोबाइल कंपनी आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर ₹1,573.4 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹1,370 करोड़ था। ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 20.2% बढ़कर ₹7,421.72 करोड़ पर पहुंच गया।
Bharat Electronics
सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को ₹619 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर में कम्युनिकेशन उपकरण, ड्रोन, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, लेजर रेंज फाइंडर, अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सेवाएं शामिल हैं।
Patanjali Foods
FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 18.76% घटकर ₹420 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹517 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, इस दौरान रेवेन्यू में 15.6% की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर ₹11,323 करोड़ पर पहुंच गया।
Pricol
ऑटो कंपोनेंट कंपनी प्रिकोल में बड़ा कारोबारी सौदा होने जा रहा है। प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस, प्रमोटर ग्रुप की कंपनी प्रिकोल ऑटोटेक में 38.51% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा ₹1,663.07 करोड़ तक का हो सकता है। यह प्रक्रिया प्रिकोल के DICVS कारोबार को अलग करके नई कंपनी बनाने की प्रस्तावित योजना के बाद पूरी होगी।
Inox Wind
विंड एनर्जी कंपनी इनॉक्स विंड का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 35.9% घटकर ₹58.83 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी की आय 21% बढ़कर ₹1,354.3 करोड़ हो गई। EBITDA में 10.1% की गिरावट आई और यह ₹205 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन में भी कमी दर्ज की गई।
Bharti Airtel
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में प्रमोटर ग्रुप अपनी हिस्सेदारी 50% से ज्यादा करने की योजना बना रहा है। चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस दिशा में जल्द शुरुआती कदम उठाए जा सकते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में जब वह कंपनी की कमान छोड़ेंगे, तब प्रमोटर ग्रुप की ज्यादा हिस्सेदारी कंपनी को स्थिरता देगी।
Deepak Fertilisers & Petrochemicals
केमिकल और फर्टिलाइजर कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 84.7% बढ़कर ₹393.8 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹213.2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की आय भी 10.9% बढ़कर ₹3,334 करोड़ पर पहुंच गई।
Kaynes Technology
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कायन्स टेक्नोलॉजी के सितंबर तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीद से कमजोर रहे। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹952.5 करोड़ रहा। CNBC-TV18 के पोल में इसके ₹1,049 करोड़ रहने का अनुमान था।
VA Tech Wabag
वॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर की कंपनी VA Tech Wabag को सऊदी अरब में बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने शनिवार, 14 नवंबर को बताया कि करीब ₹2,400 करोड़ की समुद्री पानी को पीने लायक बनाने वाली परियोजना का टेंडर रद्द कर दिया गया है। ग्राहक सऊदी वाटर अथॉरिटी ने आंतरिक कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।
ABB India
इलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन कंपनी ABB India का जुलाई-सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 8.2% बढ़कर ₹443 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹409 करोड़ था। कंपनी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को कैलेंडर वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।
Shriram Properties
रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.5 गुना बढ़कर ₹21.59 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹8.57 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी बढ़कर ₹272.25 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹229 करोड़ थी।
KNR Constructions
इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी KNR Constructions का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.4% घटकर ₹102.2 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹104.7 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशन से आय भी 7.2% गिरकर ₹600.2 करोड़ रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹646.5 करोड़ थी।
Relaxo Footwears
फुटवियर कंपनी रिलैक्सो फुटवियर्स का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 2.8% बढ़कर ₹37 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹36 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
Jupiter Wagons
रेल कंपनी जुपिटर वैगन्स का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.8% बढ़कर ₹47.9 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹46.6 करोड़ था।
TVS Electronics
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की कंपनी टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स को सितंबर तिमाही में ₹1.41 करोड़ का नेट लॉस हुआ। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹1.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, जून 2026 तिमाही के ₹6.62 करोड़ के घाटे के मुकाबले कंपनी का नुकसान कम हुआ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।