SC एग्रोटेक में बड़ा कॉर्पोरेट एक्शन, स्टॉक स्प्लिट के साथ बोनस शेयर भी देगी कंपनी

SC एग्रोटेक ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट और 4:5 बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद 400 शेयर रखने वाले निवेशक के पास 7,200 शेयर हो सकते हैं। कंपनी ने 11 दिसंबर को EGM बुलाई है। सितंबर तिमाही में मुनाफा भी तेजी से बढ़ा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SC Agrotech ने सितंबर 2026 तिमाही में ₹45.26 करोड़ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया।

SC एग्रोटेक ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट और 4:5 बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। 13 नवंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में इन प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। कंपनी के प्रस्ताव के मुताबिक, हर 10 पुराने शेयरों को 10 शेयरों में बांटा जाएगा। यानी ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा। इसके बाद 5 शेयरों पर 4 बोनस शेयर मिलेंगे।

400 शेयर बढ़कर 7,200 हो सकते हैं

उदाहरण के लिए, किसी निवेशक के पास अभी 400 शेयर हैं तो स्प्लिट के बाद उनकी संख्या 4,000 हो जाएगी। इसके बाद 4:5 बोनस के तहत 3,200 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इस तरह कुल शेयर बढ़कर 7,200 हो जाएंगे।


हालांकि, शेयरों की संख्या बढ़ने का मतलब निवेश की वैल्यू में 18 गुना बढ़ोतरी नहीं है। स्प्लिट और बोनस के बाद शेयर की कीमत भी उसी हिसाब से एडजस्ट होती है।

11 दिसंबर को EGM

इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए शेयरधारकों और संबंधित नियामकीय मंजूरियों की जरूरत होगी। कंपनी ने 11 दिसंबर 2026 को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाई है।

बोर्ड ने अधिकृत इक्विटी शेयर पूंजी में ₹61 करोड़ की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी विचार किया है। कंपनी ने फिलहाल कोई डिविडेंड घोषित नहीं किया है।

तिमाही नतीजे भी मजबूत

SC Agrotech ने सितंबर 2026 तिमाही में ₹45.26 करोड़ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹5.02 करोड़ था। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी ₹21 लाख से बढ़कर ₹10.21 करोड़ हो गया।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹83.11 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹19.77 करोड़ रहा। इसके अलावा, कंपनी ने AgriBridge नाम से अपना डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। हालांकि, मौजूदा तिमाही के नतीजों में इस प्लेटफॉर्म से होने वाली आय शामिल नहीं है।

पांच साल में 1675% चढ़ा है इस इलेक्ट्रिक कंपनी का शेयर, एसबीआई सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।