Oriental Carbon and Chemicals Share Price: HDFC म्यूचुअल फंड ने बल्क डील के जरिए ओरिएंटल कार्बन एंड केमिकल्स में 0.66 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। बिक्री 249.06 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई और ओरिएंटल कार्बन एंड केमिकल्स के 66,017 शेयर बेचे गए। ओरिएंटल कार्बन एंड केमिकल्स लिमिटेड इनसॉल्यूबल सल्फर बनाती है। 12 जुलाई को कंपनी के शेयर बीएसई पर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 250.75 रुपये पर बंद हुए। शेयर ने दिन में 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 250.80 रुपये छुआ।
