सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने बाजार पर बात करते हुए कहा कि ऊपर चढ़ते बाजार में गैपडाउन में ज्यादातर खरीदारी आ जाती है। अमेरिकी बाजारों के चलते बाजार नीचे खुले हैं, घरेलू कारणों से नहीं। पहले गिरावट में खरीदारी आ सकती है लेकिन आज दूसरी गिरावट भी संभव है। पहली गिरावट में लॉन्ग ट्रेड के 50-100 अंकों के मौके बनेंगे। दूसरी गिरावट में अगर सुबह का निचला स्तर टूटा तो बाजार गिर सकते हैं। अगर सुबह का निचला स्तर बचा तो दूसरी गिरावट खरीदारी का बड़ा मौका होगा। बाजार का टेक्सचर मजबूती से 'Buy on dips' का बना हुआ है। मिडकैप में पहले रिकवरी आएगी और ये लीडरशिप दिखा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से एडवांस/डिक्लाइन अच्छा है, बाजार का मूड पॉजिटिव है।
US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.36 फीसदी पर पहुंच गई है। बाजार का फोकस बढ़ते वेतन/महंगाई पर है। ब्रेंट क्रूड भी करीब 2 फीसदीबढ़कर $89/बैरल के बस थोड़ा नीचे है। जुलाई में अमेरिका में दरों में कटौती का अनुमान जनवरी में 100 फीसदी था और अब 31 फीसदी है। सोना 2,250 डॉलर प्रति औंस के पार निचल गया है। चांदी भी 3 फीसदी भागी है। टेस्ला में 5 फीसदी की गिरावट आई है। पहली तिमाही में डिलीवरी अनुमान से 13 फीसदी कम है। US बाजारों के हिसाब से भारतीय बाजार अब काफी कम चलते हैं। सिर्फ IT शेयर ही नैस्डेक की धुन पर चलते हैं। हमारे बाजार घरेलू पैसे के दम पर चल रहे हैं। गिरावट के बाद भी घरेलू निवेश में कोई कमी नहीं।
वायदा में बदलेंगे लॉट साइज
NSE ने निफ्टी का लॉट साइज घटाया है। मिडकैप सेलेक्ट, फिननिफ्टी का लॉट भी घटा है। नए बदलाव मई सीरीज से लागू होंगे। इंडेक्स की बात करें तो NIFTY का लॉट साइज 50 से बदलकर 25, MIDCAP SELECT का लॉट साइज 75 से बदलकर 50 और NIFTY FIN SERV का लॉट साइज 40 से बदलकर 25 हो जाएगा।
लॉट घटने से निफ्टी का कॉन्ट्रैक्ट साइज 1,122,650 रुपए से बदल कर 5,61,325 रुपए हो जाएगा। जबकि निफ्टी बैंक का कॉन्ट्रैक्ट साइज 7,13,175 रुपए ही रहेगा।
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,300-22,350 (ऑप्शन के मुताबिक, 5 DEMA) पर और बड़ा सपोर्ट 22,166-22,240 (10 और 20 DEMA) पर दिख रहा है। इसका खरीदारी का जोन 22,300-22,350 है। स्टॉप लॉस 22,210 पर रखें। गैपडाउन के बाद पहला रजिस्टेंस 22,453 (कल का बंद भाव) पर दिख रहा है। बड़ा रजिस्टेंस 22,500-22,530 (All-time highs) पर है। लॉन्ग सौदों में 22,450-22,480 जोन पर मुनाफावसूली करें। अभी के लिए कोई शॉर्ट रणनीति नहीं है। रिकवरी फेल हुई तो शॉर्ट करेंगे लेकिन सिर्फ इंट्राडे में । शॉर्ट सौदों में दिन के शिखर का SL लगाएं।
अनुज ने कहा कि वीकली ऑप्शन एक्सपायरी आज है। बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 47,385-47,408 (ऑप्शन बेस, कल का निचला स्तर) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 47,100-47,220 (5 और 10 DEMA)पर है। खरीदारी का जोन 47,300-47,400 है। स्टॉप लॉस 47,200 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 47,550 (कल का बंद भाव) पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 47,707 (कल का शिखर) पर है। पहली रिकवरी फेल हुई तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। पहले स्विंग पर नजर रखें और आज ज्यादा ट्रेडिंग से बचें।
मॉर्गन स्टैनली अल्ट्राटेक पर बुलिश है। उसने स्टॉक को ओवरवेट कॉल के साथ 12,000 रुपए का टारगेट दिया है। कंपनी की क्षमता 15 करोड़ टन के पार चली गई है। कैपिसिटी और मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस जारी है। वॉल्यूम मार्केट शेयर के लिए कैपिसिटी मार्केट शेयर बढ़ना अहम है। पूरे देश में पहुंच और मजबूत बैलेंसशीट से कंपनी की बेहतरीन पोजिशनिंग है।
क्रूड 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रेंट का भाव 90 डॉलर के करीब दिख रहा है। मिडिल ईस्ट संकट से कीमतों में उछाल आया है। शेयर पहले से ही अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे है। शेयर 200 WMA के नीचे है है। इस शेयर पर आज दबाव देखने को मिल सकता है।
शेयर में जोरदार मोमेंटम है। लगातार 6 महीने से तेजी है। करीब 10 साल का चैनल पार हो रहा है। कच्चे तेल में उछाल का फायदा मिलेगा। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रही। पिछले तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। स्टॉक में अभी और तेजी की संभावना है।
शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। फिर करीब 14 साल के चैनल की ओर बढ़ा है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। स्टॉक तेजी के मूड में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।