सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने बाजार पर बात करते हुए कहा कि ऊपर चढ़ते बाजार में गैपडाउन में ज्यादातर खरीदारी आ जाती है। अमेरिकी बाजारों के चलते बाजार नीचे खुले हैं, घरेलू कारणों से नहीं। पहले गिरावट में खरीदारी आ सकती है लेकिन आज दूसरी गिरावट भी संभव है। पहली गिरावट में लॉन्ग ट्रेड के 50-100 अंकों के मौके बनेंगे। दूसरी गिरावट में अगर सुबह का निचला स्तर टूटा तो बाजार गिर सकते हैं। अगर सुबह का निचला स्तर बचा तो दूसरी गिरावट खरीदारी का बड़ा मौका होगा। बाजार का टेक्सचर मजबूती से 'Buy on dips' का बना हुआ है। मिडकैप में पहले रिकवरी आएगी और ये लीडरशिप दिखा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से एडवांस/डिक्लाइन अच्छा है, बाजार का मूड पॉजिटिव है।
