परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN के लिए अब आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही आप अप्लाई करेंगे कुछ ही देर में आपको ऑनलाइन पैन मिल जाएगा। इनकम टैक्स पेयर्स की सहूलियत के लिए वित्त मंत्रालय जल्द ही यह सुविधा शुरू करने जा रही है।

PAN के लिए अब लंबा इंतजार खत्म होगा। अब अप्लाई करने के साथ ही PAN मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन PAN की सुविधा मिलेगी। इसके लिए किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं लगेगा। सिर्फ आधार नंबर देना होगा। आवेदन में आधार नंबर देने पर तुरंत OTP मिलेगा और OTP वेरिफिकेशन के साथ ही PAN मिल जाएगा।
इस सिस्टम में QR CODE के रूप में पैन मिल जाएगा और QR CODE स्कैन करने पर पूरी डिटेल मिल जाएगी। इसके बाद PAN का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ हफ्तों में सेवा शुरु होगी। इसके लिए वित्त मंत्रालय पहल कर रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।