Get App

Panacea Biotec के शेयर पर टूटे निवेशक, डेंगू वैक्सीन पर बड़े डेवलपमेंट के बाद 12% तेजी

Panacea Biotec Share Price: कंपनी ने बताया कि लेट स्टेज ट्रायल में कुल 10,335 पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया। डेंगीऑल एक टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सीन है, जिसे भारत में विकसित किया जा रहा है। डेंगीऑल के देश की पहली स्वदेशी सिंगल डोज डेंगू वैक्सीन होने की उम्मीद है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 4:30 PM
Panacea Biotec के शेयर पर टूटे निवेशक, डेंगू वैक्सीन पर बड़े डेवलपमेंट के बाद 12% तेजी
Panacea Biotec के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

फार्मास्यूटिकल्स कंपनी पैनेसिया बायोटेक के शेयरहोल्डर्स के लिए 8 जनवरी का दिन शानदार रहा। दिन में शेयर ​में 16.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी और BSE पर कीमत 447.35 रुपये के हाई तक गई।बाद में शेयर 12.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 431.65 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपये है। दरअसल कंपनी ने अपने डेंगू वैक्सीन कैंडिडेट 'डेंगीऑल' के फेज III क्लिनिकल ट्रायल में एनरोलमेंट पूरा होने की घोषणा की है।

एक रेगुलेटरी अपडेट में कंपनी ने बताया कि लेट स्टेज ट्रायल में कुल 10,335 पार्टिसिपेंट्स को शामिल किया गया। वैक्सीन या प्लेसबो लेने के बाद हर पार्टिसिपेंट की दो साल तक निगरानी की जाएगी ताकि डेंगीऑल की प्रभावशीलता और इम्यूनोजेनेसिटी को परखा जा सके।

डेंगीऑल हो सकती है पहली स्वदेशी सिंगल डोज डेंगू वैक्सीन

डेंगीऑल एक टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सीन है, जिसे भारत में विकसित किया जा रहा है और इसे सिंगल शॉट फॉर्मूलेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। यह वैक्सीन एक ही डोज में सभी चार डेंगू वायरस सेरोटाइप DEN1, DEN2, DEN3 और DEN4 के जीवित, कमजोर स्ट्रेन का इस्तेमाल करती है। पैनेसिया बायोटेक ने कहा कि डेंगीऑल के देश की पहली स्वदेशी सिंगल डोज डेंगू वैक्सीन होने की उम्मीद है। यह 2027 तक मार्केट में लॉन्च हो सकती है। कंपनी साल 2008 से इस वैक्सीन पर काम कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें