Get App

Pandemic listings- इन 11 IPOs ने दिया जोरदार मुनाफा, क्या इनमें से कोई है आपके पास

मार्च 2020 के बाद से कम से कम 40 आईपीओ बाजार में लाये गये हैं और इनसे लगभग 69,300 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2021 पर 8:47 PM
Pandemic listings- इन 11 IPOs ने दिया जोरदार मुनाफा, क्या इनमें से कोई है आपके पास

महामारी की अवधि के दौरान primary market एक hot spot बन गया है क्योंकि अधिक से अधिक कॉरपोरेट्स ने निवेशकों की भावनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया है।

विभिन्न केंद्रीय बैंकों द्वारा ढीली मौद्रिक नीतियों (loose monetary policies) के कारण प्रणाली में पर्याप्त लिक्विडिटी (liquidity), सेकंडरी मार्केट (secondary market) में सकारात्मक गति और खुदरा निवेशकों की उच्च भागीदारी की वजह से प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (initial public offerings(IPO) में रुचि बनी रही है।

मार्च 2020 के बाद से कम से कम 40 आईपीओ लॉन्च हुए हैं और इन आईपीओ से लगभग 69,300 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

इस सूची में 11 शेयर पहले ही अपने इश्यू प्राइस से दोगुने से ज्यादा चढ़ चुके हैं। टॉप परफॉर्मर Happiest Minds Technologies और Route Mobile ने अपने इश्यू प्राइस से क्रमशः 586 प्रतिशत और 406 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

कुल 40 में से केवल 4 आईपीओ ही घाटे में रहे। Chittorgarh.com के अनुसार ये Brookfield India Real Estate Trust, Indian Railway Finance Corporation, Kalyan Jewellers India और Suryoday Small Finance Bank हैं।

Happiest Minds Technologies | 1 जुलाई, 2021 को इसके शेयर का भाव इसके इश्यू प्राइस 166 रुपये से 586 प्रतिशत बढ़कर 1,139.20 रुपये हो गया। यह 17 सितंबर  2020 को एक्सचेंजों पर 702 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के साथ लिस्ट हुआ था।

Route Mobile Ltd | 1 जुलाई, 2021 को इसके शेयर का भाव इसके इश्यू प्राइस 350 रुपये से 406 प्रतिशत बढ़कर 1,771.50 रुपये हो गया। यह 21 सितंबर  2020 को एक्सचेंजों पर 600 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के साथ लिस्ट हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें