Get App

Patanjali Advertising Case: बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, Patanjali Foods 4% लुढ़का

Patanjali Foods Share Price: FMCG और एडिबल ऑयल कंपनी पतंजलि फूड्स का पुराना नाम Ruchi Soya Industries था। पतंजलि आयुर्वेद के इसे खरीदने के बाद कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत घटकर 216.5 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 11:31 AM
Patanjali Advertising Case: बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, Patanjali Foods 4% लुढ़का
बीएसई पर सुबह शेयर गिरावट में 1410.10 रुपये पर खुला।

Patanjali Foods Share Price: 19 मार्च को पतंजलि फूड्स के शेयर इंट्रा डे में 5.26 प्रतिशत तक नीचे आए। हालांकि बाद में गिरावट थोड़ी कम हो गई। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक केस में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। यह केस कई बीमारियों को स्थायी रूप से ठीक करने का दावा करने वाले भ्रामक विज्ञापनों को लेकर है। कोर्ट ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) की ओर से ऐसे विज्ञापन जारी रखे जाने को लेकर अवमानना कार्यवाही शुरू की है। इसी कार्यवाही के सिलसिले में जवाब देने के लिए कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को पेश होने को कहा है।

इस आदेश का असर पतंजलि फूड्स के शेयरों पर भी देखने को मिला। बीएसई पर सुबह शेयर गिरावट में 1410.10 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 5.26 प्रतिशत तक गिरकर 1342.05 रुपये पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.4 प्रतिशत टूटकर 1353.60 रुपये पर सेटल हुआ।शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,699.90 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,133.30 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

फरवरी में जारी हुआ था अवमानना नोटिस

इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 और इसके नियमों के उल्लंघन में प्रोडक्ट्स के विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें