Patanjali Foods Dividend: पंतजलि फूड्स ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, 11 दिसंबर रिकॉर्ड डेट

Patanjali Foods Dividend: पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। रिकॉर्ड डेट 11 दिसंबर तय हुई है। सितंबर तिमाही में मुनाफा 19 फीसदी घटा, लेकिन पहली छमाही में बढ़ा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 5:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पतंजलि फूड्स का शेयर गुरुवार को BSE पर ₹406 पर बंद हुआ।

Patanjali Foods Dividend: एडिबल ऑयल और FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹1.25 का डिविडेंड मिलेगा। यह शेयर की ₹2 की फेस वैल्यू का 62.5% है।

कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार, 26 नवंबर को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। डिविडेंड का भुगतान 25 दिसंबर 2026 तक कर दिया जाएगा। इसके लिए 11 दिसंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों के नाम होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

दूसरी तिमाही में मुनाफा 19% घटा


पतंजलि फूड्स का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19% गिरकर ₹419.76 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹516.69 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल इनकम में बढ़ोतरी हुई। दूसरी तिमाही में यह 16% बढ़कर ₹11,406.49 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की कुल इनकम ₹9,850.06 करोड़ थी।

पहली छमाही में मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹755.49 करोड़ हो गया। पिछले साल अप्रैल से सितंबर के दौरान यह ₹697.05 करोड़ था।

इस अवधि में कंपनी की कुल इनकम भी बढ़ी। अप्रैल-सितंबर 2026 में यह ₹22,748.38 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹18,629.08 करोड़ थी।

शेयर में मामूली गिरावट

पतंजलि फूड्स का शेयर गुरुवार को BSE पर ₹406 पर बंद हुआ। इसमें ₹2 यानी 0.49% की गिरावट रही। पिछले 1 महीने में स्टॉक 16.68% चढ़ा है।

कंपनी की शुरुआत 1986 में हुई थी। इसका कारोबार एडिबल ऑयल, FMCG और विंड पावर जनरेशन से जुड़ा है। पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला, दंत कांति, महाकोश और सनरिच इसके प्रमुख ब्रांड हैं।

Infosys के साथ हुई एक डील ने इस शेयर को लगा दिए पंख, एक दिन में 13% उछला स्टॉक, कल भी रखें नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।