Patanjali Foods के शेयरों में आज 18 जुलाई को 1.74 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक NSE पर 1273.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 9 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 46,103.66 करोड़ रुपये हो गया है। पतंजलि फूड्स ने हाल ही में कहा कि अमेरिका स्थित फर्म GQG पार्टनर्स ने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर कंपनी में 2,15,64,571 शेयर खरीदे हैं, जो कि 5.96 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर स्टॉक एक्सचेंज सेटलमेंट प्रोसेस के माध्यम से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए खरीदे गए थे।
कंपनी ने पिछले हफ्ते बेचे 7% शेयर
पतंजलि फूड्स में पिछले हफ्ते 7 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री पूरी की। इसके साथ, मिनिमम शेयरहोल्डिंग नियमों को पूरा करते हुए कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी पहले के 80.82 फीसदी से घटकर 73.82 फीसदी हो गई। प्रमोटर पतंजलि आयुर्वेद द्वारा OFS के लिए पतंजलि फूड्स ने प्रति शेयर 1000 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया था।
कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू के 25,339,640 इक्विटी शेयरों को बेचना चाह रही थी, जो कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 7 फीसदी है। कंपनी ने कहा था कि वह 7,239,897 अतिरिक्त शेयर बेच सकती है, जो ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2 फीसदी है। लेकिन उसने इसका प्रयोग नहीं किया।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय
35North Ventures के फाउंडर और एमडी मिलन शर्मा ने कहा, "पतंजलि अपने सेगमेंट में अच्छी तरह से तैयार है और OFS रेगुलेटरी नियमों को पूरा करने के लिए किया गया था। यह शेयर खरीदने का एक अवसर है क्योंकि स्टॉक पर लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।" भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं और पिछले कुछ तिमाही में वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए इसे लेकर पॉजिटिव हैं।
आनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स के सीनियर मैनेजर - टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट गणेश डोंगरे ने कहा, "ट्रेडर्स एक या दो महीने की अवधि में 1300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ होल्ड कर सकते हैं। इसके लिए 1150 रुपये के स्टॉप लॉस का सुझाव दिया गया है।"
GCL ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक ने कहा, "इस साल दिवाली तक स्टॉक का टारगेट प्राइस 1670 रुपये है।" शेयर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड रवि सिंह ने कहा, "शेयर की कीमत में जल्द ही कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। काउंटर 1100 रुपये तक पहुंच सकता है।"