Get App

Paytm : Q4 के शुरुआती दो महीनों में बांटे 449% ज्यादा कर्ज, GMV 105% बढ़ा

फिनटेक कंपनी ने कहा कि उसने सबसे ज्यादा मासिक लोन डिसबर्सल हासिल किया है और उसके पेमेंट बिजनेस में टिकाऊ ग्रोथ नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 11:43 AM
Paytm : Q4 के शुरुआती दो महीनों में बांटे 449% ज्यादा कर्ज, GMV 105% बढ़ा
पेटीएम ने कहा कि आरबीआई के पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर प्रतिबंध का मौजूदा ग्राहकों पर असर नहीं होता है, जो बिना किसी बाधा के सभी बैंकिंग और पेमेंट सेवाएं जारी रख सकते हैं

Paytm  : पेटीएम ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के शुरुआती दो महीने के आंकड़ों के साथ अपने ऑपरेशन प्रदर्शन पर एक अपडेट शेयर किया। फिनटेक कंपनी ने कहा कि उसने सबसे ज्यादा मासिक लोन डिसबर्सल हासिल किया है और उसके पेमेंट बिजनेस में टिकाऊ ग्रोथ नजर आ रही है।

Paytm ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “स्थापित एनबीएफसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप बढ़ने के साथ, हमने देखा कि हमारे प्लेटफॉर्म के जरिये कर्ज वितरण में सालाना आधार पर 449 फीसदी का उछाल आया है। हमने तिमाही के शुरुआती दो महीने के दौरान 41 लाख लोन बांटे, जिनमें से लगभग 22 लाख लोन फरवरी, 2021 में ही बांटे गए थे। वहीं लोन की वैल्यू सालाना आधार पर 366 फीसदी बढ़कर 2,095 करोड़ रुपये रही।”

8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया आर्थिक दंड, जानें बैंकों के नाम

जीएमवी में रही 105 फीसदी की ग्रोथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें