Paytm और Pine Labs के लिए जेफरीज ने 13% तक घटाया टारगेट प्राइस, शेयर 6% तक लुढ़के

Paytm and Pine Labs Share Price: पेटीएम के शेयर को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 15 ने "बाय" रेटिंग दी है। पाइन लैब्स के शेयर पर दो एनालिस्ट्स ने "बाय", 2 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। पाइन लैब्स नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों के लिए प्राइस टारगेट में 13 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। इस अपडेट के सामने आने से 23 मार्च को पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd. के शेयर में 6 प्रतिशत और पाइन लैब्स के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट दिखी। जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं Pine Labs Ltd. के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 300 रुपये से 13.3 प्रतिशत घटाकर 260 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

जेफरीज ने कहा कि पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी बातचीत से पता चलता है कि वे ऑपरेटिंग लेवरेज की मदद से रेवेन्यू और EBITDA मार्जिन में 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ का लक्ष्य रख रहे हैं। वे अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। जहां नए लोन या बिजनेस कम था, वहां तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और वे नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं।

जेफरीज के मुताबिक, Paytm, पेमेंट्स के साथ-साथ लोन देने के लिए भी मर्चेंट प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी का फायदा उठाना जारी रखे हुए है। कंपनी ने AI-बेस्ड 'कॉन्वर्सेशन साउंड बॉक्स' लॉन्च किया है और 10,000 आउटलेट्स पर इसका ट्रायल कर रही है। जेफरीज ने कहा कि मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए कंपनी साउंड बॉक्स की कीमतें स्थिर रख सकती है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-28 के दौरान Paytm के रेवेन्यू में 22% CAGR से बढ़ोतरी होगी और EBITDA मार्जिन 8.5% से बढ़कर 16% हो जाएगा।


Pine Labs पर जेफरीज की राय

पाइन लैब्स के बारे में जेफरीज ने कहा कि रेवेन्यू में बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग लेवरेज से कमाई को मदद मिलेगी। बेहतर वर्किंग कैपिटल से कैपिटल एफिशिएंसी बढ़ेगी। फिनटेक प्लेटफॉर्म अपने DCP नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगा। कार्ड पर EMI वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कंपनी गिफ्ट कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन में रणनीतिक अवसरों का लाभ उठाएगी। ब्रोकरेज का मानना है कि FY26-28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 23% CAGR की बढ़ोतरी होगी और एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 20% से बढ़कर 27% हो जाएगा।

Paytm का शेयर 3 महीनों में 25 प्रतिशत कमजोर

Paytm का मार्केट कैप गिरकर 63500 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत और 3 महीनों में 26 प्रतिशत नीचे आया है। इस शेयर को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 15 ने "बाय" रेटिंग दी है। 5 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। Pine Labs के शेयर पर दो एनालिस्ट्स ने "बाय", 2 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 18300 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 3 महीनों में 32 प्रतिशत टूटा है।

नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Pine Labs

पाइन लैब्स नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 3,900.17 करोड़ रुपये का IPO 2.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं पेटीएम का 18,300 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 1.89 गुना भरा था। कंपनी नवंबर 2021 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

DCX Systems के शेयर पर टूटे निवेशक, ₹563 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट से 12% तक भागा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।