Get App

Paytm IPO: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा का डांस वाला वीडियो

दावा किया जा रहा है कि Paytm को SEBI की तरफ से IPO लाने की मंजूरी के बाद ये वीडियो बना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 11:13 PM
Paytm IPO: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा का डांस वाला वीडियो

Paytm IPO: RPG ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) खुशी से डांस करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ ऑफिस के कुछ कर्मचारी डांस कर रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि हाल ही में Paytm को SEBI की तरफ से 16,600 करोड़ रुपये के IPO लाने की मंजूरी मिलने के बाद का ये वीडियो है। सोशल मीडिया पर विजय शेखर शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। वह किशोर कुमार के मशहूर गाना- अपनी तो जैसे तैसे... पर दीवानों की तरह से थिरकते दिख रहे हैं।

 Upcoming IPOs: सेबी से इन 7 कंपनियों को मिली आईपीओ लाने की मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें