Get App

Paytm Q1 Results: पेटीएम का मुनाफा 79% उछला, UPI कारोबार में भी दमदार ग्रोथ; बोनस शेयर देने का फैसला टाला

Paytm Q1 Results: फिनटेक कंपनी Paytm ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 79% बढ़ा और UPI कारोबार में भी तेज ग्रोथ दर्ज हुई। साथ ही बोर्ड ने Paytm Money में निवेश बढ़ाने, IPO फंड के इस्तेमाल और बोनस शेयर पर बड़ा फैसला लिया।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 11:04 PM
Paytm Q1 Results: पेटीएम का मुनाफा 79% उछला, UPI कारोबार में भी दमदार ग्रोथ; बोनस शेयर देने का फैसला टाला
पेटीएम की पैरेंट कंपनी का वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर सोमवार को 0.04% की मामूली बढ़त के साथ₹1,348 पर बंद हुए।

Paytm Q1 Results: फिनटेक कंपनी One97 Communications (Paytm) ने जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और पेमेंट कारोबार, तीनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बोर्ड ने Paytm Money में नए निवेश और IPO से जुटाई गई रकम के इस्तेमाल को लेकर भी अहम फैसले लिए हैं।

मुनाफा और रेवेन्यू में जोरदार बढ़त

जून तिमाही में Paytm का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट % बढ़कर ₹220 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹123 करोड़ का मुनाफा कमाया था। मार्च तिमाही के मुकाबले भी मुनाफा करीब 20% बढ़ा है।

कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹2,448 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹1,918 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें