Get App

Paytm के शेयर 20% नीचे ट्रेड कर रहे हैं, NSE पर इश्यू प्राइस से 9.30% नीचे 1950 रुपए पर लिस्ट हुए स्टॉक्स

Paytm Stock Price: कंपनी का वैल्यूएशन महंगा होने के कारण निवेशकों ने इससे दूर रहने में ही भलाई समझी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2021 पर 10:16 AM
Paytm के शेयर 20% नीचे ट्रेड कर रहे हैं, NSE पर इश्यू प्राइस से 9.30% नीचे 1950 रुपए पर लिस्ट हुए स्टॉक्स
पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर लिस्टिंग से पहले राष्ट्रगान सुनकर रो पड़ें

Paytm Stock Price: पेटीएम की ऑपरेटर कंपनी One97 communications के IPO की जितनी चर्चा थी, इसकी लिस्टिंग उतनी ही कमजोर हुई है। Paytm के शेयरों की लिस्टिंग NSE पर अपने इश्यू प्राइस से 9.30% नीचे 1950 रुपए पर हुई है। वहीं BSE पर इसके शेयर 9.07% नीचे 1955 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। बाजार के जानकारों को पहले से ही इस बात का अनुमान था कि Paytm के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रह सकती है।

Paytm के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू होने के बाद गिरावट बढ़कर 18% तक पहुंच गई। सुबह 10.11 मिनट पर Paytm के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 20% नीचे 1714 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का लोअर सर्किट 30% यानी 1564 रुपए है।

देश का सबसे बड़ा IPO था

One97 Communications ने 18,300 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। यह शेयर मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO था। कंपनी का इश्यू 8 नवंबर को खुला और 10 नवंबर को बंद हुआ था। यह IPO सिर्फ 1.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था जो उम्मीद से बहुत कम था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें