Get App

Paytm Share Price: NPCI की मंजूरी पर पेटीएम में अपर सर्किट, ब्रोकरेज का ये है रुझान

Paytm Share Price: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम (Paytm) को UPI पर थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर काम करने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI के प्रतिबंध लागू होने के एक दिन पहले ही मिल गई। इसके चलते आज पेटीएम के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। ब्रोकरेज भी इसे लेकर काफी उत्साहित है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 4:11 PM
Paytm Share Price: NPCI की मंजूरी पर पेटीएम में अपर सर्किट, ब्रोकरेज का ये है रुझान
Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर आज अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में आज आग लगी हुई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे UPI पर थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर काम करने की मंजूरी दे दी है जिसके चलते पेटीएम के शेयर रॉकेट बन गए। यह BSE पर आज 5 फीसदी उछलकर 370.90 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर आज बंद भी हुआ है। इसका असर ब्रोकरेज फर्म के रुझान पर पड़ा। मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) ने इक्वल वेट रेटिंग के साथ इसे 555 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है जो मौजूदा लेवल से 57 फीसदी अपसाइड है।

NPCI के फैसले से क्या बदलेगा Paytm के लिए

यूपीआई प्लेटफॉर्म एनपीसीआई का है। TPAP मोबाइल वॉलेट, स्टोर ऐप्स या पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले किसी अन्य सिस्टम का उपयोग करके यूपीआई पेमेंट करने में मदद करता है और अब पेटीएम को TPAP के तौर पर काम करने की मंजूरी मिल गई। TPAP यूपीआई के सेटअप का इस्तेमाल करता है और पेमेंट्स सर्विस प्रोवाइडर्स और बैंकों के सहयोग से ट्रांजैक्शन को हैंडल करता है। एनपीसीआई की यह मंजूरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI के प्रतिबंध लागू होने के एक दिन पहले ही मिल गई। चार बैंक-एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और यस बैंक पेटीएम के पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) के तौर पर काम करेंगे। एनपीसीआई ने पेटीएम को सभी हैंडर्स और मैंडेट्स नए PSPs बैंकों पर शिफ्ट करने को कहा है।

ब्रोकरेज क्यों है उत्साहित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें