Get App

Paytm में पहली बार कम हुई Mutual Funds की हिस्सेदारी, लगातार सातवीं तिमाही खुदरा निवेशकों ने बेचे शेयर

Paytm Shares: पेमेंट्स एग्रीगेटर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में पहली बार म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी हल्की की है। वहीं खुदरा निवेशकों की होल्डिंग लगातार सातवीं तिमाही कम हुई है। यह खुलासा कंपनी के दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से हुआ है। चेक करें आंकड़े और शेयरों की अब तक चाल कैसी रही है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 1:32 PM
Paytm में पहली बार कम हुई Mutual Funds की हिस्सेदारी, लगातार सातवीं तिमाही खुदरा निवेशकों ने बेचे शेयर
दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में देश के म्यूचुअल फंड्स की Paytm में हिस्सेदारी घटकर 14.96% पर आ गई।

Paytm Shares: दिग्गज फिनटेक प्लेटफॉर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) में घरेलू म्यूचुअल फंडों ने अपनी हिस्सेदारी हल्की की है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से इसका खुलासा हुआ है। करीब चार साल पहले नवंबर 2021 में लिस्ट होने के बाद से यह पहली बार है, जब म्यूचुअल फंडों ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी हल्की की है। इससे पहले म्यूचूअल फंड्स अपनी होल्डिंग कंपनी में लगातार बढ़ा रहे थे। इसका असर अब स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 14 जनवरी को बीएसई पर यह 2.44% की बढ़त के साथ ₹1312.75 पर बंद हुआ था।

Paytm में कितनी रह गई Mutual Funds की हिस्सेदारी?

दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में देश के म्यूचुअल फंड्स की पेटीएम में हिस्सेदारी घटकर 14.96% पर आ गई। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में यह आंकड़ा 16.25% पर था। सितंबर तिमाही में पेटीएम में मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड और बंधन म्यूचुअल फंड की अच्छी-खासी हिस्सेदारी थी लेकिन अब इनमें से सभी ने अपनी हिस्सेदारी हल्की की लेकिन बंधन म्यूचुअल फंड का शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नाम ही नहीं दिख रहा है। बता दें कि 1% से कम होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के नाम का खुलासा कंपनियों को करना अनिवार्य नहीं है। इसका मतलब हुआ कि बंधन म्यूचुअल फंड ने पेटीएम में या तो पूरी होल्डिंग बेच दी है, या अब यह 1% से भी कम हो गई है।

अब रिटेल शेयरहोल्डर्स की बात करें तो उन्होंने लगातार बिकवाली जारी रखी और अक्टूबर-दिसंबर 2025 लगातार सातवीं तिमाही ऐसी रही, जब ₹2 लाख तक के निवेश वाले यानी खुदरा निवेशकों ने पेटीएम के शेयर बेचे हैं। कंपनी में अब उनकी हिस्सेदारी सितंबर 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई। खुदरा निवेशक जून 2024 तिमाही से अपनी हिस्सेदारी हल्की कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी में 100% पब्लिक शेयरहोल्डर्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें