Paytm share price : 4% से ज्यादा उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स शामिल हुआ शेयर, AI से जुड़ी इस खबर ने भरा जोश

Paytm share price : डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में दिग्गज कंपनी Paytm के शेयरों में 9 सितंबर को आई तेजी उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिली जिसमें कहा गया है कि कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी लाने के लिए एजेंटिक AI को अपनाते हुए एक नए बिज़नेस में कदम रखने जा रही है

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm share price : ऑनलाइन टिकटिंग में PAYTM की करीब 28% हिस्सेदारी है। टिकटिंग से यूजर्स का जुड़ाव बढ़ेगा और दूसरी सेवाएं बेचने का मौका मिलेगा

Paytm share price : आज बाजार का फोकस आज पेटीएम (One 97 Communications Paytm Ltd) पर है। यह शेयर करीब 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। फिलहाल यह शेयर 77.20 रुपए यानी 4.62 फीसदी की बढ़त के साथ 1745 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,757 रुपए और दिन का लो 1,676.10 रुपए है। PAYTM में जोरदार तेजी का आलम यह है कि ये शेयर 5 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह लिस्टिंग के बाद सबसे ऊपरी स्तर के करीब है। नवंबर 2021 की लिस्टिंग के बाद 5 साल के हाई के करीब है। 52-WEEK LOW से यह शेयर दोगुना हो गया है।

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में दिग्गज कंपनी Paytm के शेयरों में 9 सितंबर को आई तेजी उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिली जिसमें कहा गया है कि कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी लाने के लिए 'एजेंटिक AI' (agentic AI) को अपनाते हुए एक नए बिज़नेस में कदम रखने जा रही है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि कंपनी एंटरप्राइज़ ग्राहकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट बेचना शुरू करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि ऐसे बॉट्स की मांग बढ़ेगी जो कम से कम देखरेख में कई तरह के काम और टास्क अपने-आप संभाल सकें। यह कदम कंपनी के कोर बिज़नेस से काफी अलग है, जिसमें वह ग्राहकों और बिज़नेस के लिए डिजिटल पेमेंट संभालती है और लोन और निवेश जैसी कई सेवाएं देती है।

PAYTM के लिए AI नया ग्रोथ इंजन बनेगा। कंपनी का अपना AI टूल्स अब दूसरी कंपनियों को बेचने का प्लान है। दूसरी कंपनियों के फ्रॉड डिटेक्शन,कलेक्शन,कस्टमर रिटेंशन,सेल्स में कंपनी के AI का इस्तेमाल होगा। कंपनी की तरफ से SMES और बड़े एंटरप्राइजेज के लिए AI-AS-A-SERVICE मॉडल पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ AI प्रोडक्ट्स से शुरुआती कमाई भी शुरू हो गई है। 1 साल में कॉमर्स क्लाउड से अलग AI कमाई शुरू होने की उम्मीद है। AI से कम खर्च में ज्यादा काम होगा और ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा होगा। बाजार जानकारों का कहना है तो AI स्टोरी चली तो PAYTM की री-रेटिंग का रास्ता खुल सकता है।


सूत्रों के मुताबिक कंपनी की नई Paytm इंटेलिजेंस यानी Pi,सर्विस सेल्स,कस्टमर सर्विस और ऑपरेशन्स जैसे कामों में AI एजेंट तैनात कर सकती है। Pi शुरू में भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात में बैंकों,छोटे लेंडर्स,इंश्योरेंस कंपनियों और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को अपनी सेवाएं देगी।

Pi का आधार एक फाइनेंशियल सर्विस AI मॉडल है, जिसे Paytm पिछले लगभग दो सालों से डेवलप कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह मॉडल कई सालों के फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन की प्रोसेसिंग और कस्टमर के व्यवहार के एनालिसिस से जमा किए गए बड़े न्यूमेरिकल डेटा सेट पर बना है। यह धोखाधड़ी,क्रेडिट वर्दीनेस और किसी दावे की विश्वसनीयता का अनुमान लगाने में सक्षम है।

PAYTM ऐप पर एक नजर

ऑनलाइन टिकटिंग में PAYTM की करीब 28% हिस्सेदारी है। टिकटिंग से यूजर्स का जुड़ाव बढ़ेगा और दूसरी सेवाएं बेचने का मौका मिलेगा। वॉलेट/UPI के साथ ऑनलाइन की बंडलिंग से यूजर बेस मजबूत होगा।

 

तेज रिकवरी के बावजूद सेंसेक्स 400 अंक नीचे, जानिए बाकी बचे ट्रेडिंग सेशन में किन लेवल्स पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।