Paytm का शेयर दो दिन में 16% उछलने के बाद 2% टूटा, प्रॉफिट बुकिंग के चलते बिकवाली का दबाव

Paytm Share Price: वन97 कम्युनिकेशंस ने 28 अगस्त को शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। Paytm में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। PPSL, वन97 कम्युनिकेशंस के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
30 अगस्त को Paytm शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।

Paytm Stock Price: लगातार दो कारोबारी दिन तेजी देखने के बाद फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयर में 2 सितंबर को गिरावट है। शेयर 2 प्रतिशत लुढ़का है। 2 दिन की तेजी के दौरान शेयर करीब 16 प्रतिशत मजबूत हुआ। सोमवार को शेयरहोल्डर्स ने प्रॉफिट बुक किया, जिससे शेयर टूटा। 2 सितंबर को पेटीएम का शेयर लाल निशान में 620.95 रुपये पर खुला।

इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5.5 प्रतिशत तक नीचे आया और 587.15 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 609.75 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 38800 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 497.45 रुपये है।

किस वजह से Paytm शेयर में आई थी तेजी


पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने 28 अगस्त को शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। यह भी कहा था कि वह पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए नए सिरे से आवेदन करेगी। इस बीच, PPSL मौजूदा भागीदारों को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर सेवाएं देना जारी रखेगी। इस अपडेट के बाद 29 अगस्त को Paytm के शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। 30 अगस्त को शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।

Maruti Suzuki Price Cut: मारुति सुजुकी ने दिया तोहफा, ₹6500 तक सस्ती कीं कारें; शेयर चढ़ा

2022 में RBI ने खारिज कर दिया था आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर, 2022 में पेटीएम के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस परमिट आवेदन को खारिज कर दिया था। साथ ही कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मानदंडों के तहत प्रेस नोट-3 अनुपालन के साथ फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया था। प्रेस नोट-3 के अनुसार, सरकार ने भारत के साथ स्थलीय सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए अपनी पूर्व स्वीकृति अनिवार्य की हुई है। आवेदन खारिज होने के समय चीन का अलीबाबा समूह, वन97 कम्युनिकेशंस में सबसे बड़ा शेयरधारक था।

RBI के पेमेंट एग्रीगेटर दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि एक एकल इकाई, पेमेंट एग्रीगेटर सेवाएं देने के साथ-साथ ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के तौर पर काम जारी नहीं रख सकती है। ऐसी पेमेंट एग्रीगेटर सेवाओं को ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस कारोबार से अलग किया जाना चाहिए। PPSL, वन97 कम्युनिकेशंस के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है।

Godrej Properties ने गुरुग्राम में 2 लग्जरी हाउसिंग प्लॉट्स के लिए जीती बिड, शेयर में तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।