Paytm में बिके ₹296 करोड़ के शेयर, कीमत 4% लुढ़की

Paytm Stock Price: पेटीएम के शेयरों में ब्लॉक डील 391 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर हुई। एवरेज फ्लोर प्राइस, बीएसई पर पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर के 30 मई को बंद भाव 377.50 रुपये से 3.5 प्रतिशत ज्यादा है। पेटीएम का मार्केट कैप 24100 करोड़ रुपये है

अपडेटेड May 31, 2024 पर 4:30 PM
31 मई को सुबह पेटीएम का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 386 रुपये पर खुला।

Paytm Share Price: Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर में 31 मई को शुरुआती कारोबार में तेजी और बाद में गिरावट का रुख रहा। खबर है कि एक ब्लॉक डील में पेटीएम के 75.20 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। यह कंपनी की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लॉक डील 391 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर हुई और इसकी कुल वैल्यू 296.30 करोड़ रुपये रही। एवरेज फ्लोर प्राइस, बीएसई पर पेटीएम के शेयर के 30 मई को बंद भाव 377.50 रुपये से 3.5 प्रतिशत ज्यादा है।

31 मई को सुबह Paytm का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 386 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत उछलकर 396.35 रुपये पर पहुंच गया और अपर प्राइस बैंड को छू गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर ने अपर प्राइस बैंड हिट किया है। हालांकि अपर सर्किट नहीं लगा। कारोबार बंद होने पर शेयर 4.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 361.20 रुपये पर सेटल हुआ। पेटीएम का मार्केट कैप 22900 करोड़ रुपये है।

गौतम अदाणी के हिस्सेदारी खरीद की चर्चा पर क्या बोली कंपनी


हाल ही में खबर आई थी कि अरबपति गौतम अदाणी, One97 Communications में हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद से शेयर में तेजी का दौर है। हालांकि पेटीएम ने इस खबर पर शेयर बाजारों को स्पष्टीकरण दिया है। पेटीएम ने कहा है कि ऐसी न्यूज केवल कयास हैं और कंपनी, गौतम अदाणी द्वारा हिस्सेदारी खरीदने को लेकर किसी बातचीत में शामिल नहीं है। अदाणी ग्रुप ने भी बातचीत की खबर को आधारहीन कयास बताया है।

NSE ने लॉन्च किया देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडेक्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।