Get App

Paytm के शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी, जानिए किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग?

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2021 पर 10:15 PM
Paytm के शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी, जानिए किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग?
Paytm Listing on Nov 18

Paytm IPO: पेटीएम की ऑपरेटर कंपनी One97 Communications के शेयरों की लिस्टिंग 18 नवंबर को होने वाली है। Paytm देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आई थी और अब सबकी नजरें इसकी लिस्टिंग पर टिकी हैं।

बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि गुरुवार 18 नवंबर को Paytm के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रहने वाली है। कंपनी के इश्यू को भी कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी जिससे इसकी लिस्टिंग भी कमजोर रहने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमजोर सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में घटते प्रीमियम, हाई वैल्यूएशन और आगे कड़ी प्रतियोगिता होने के कारण Paytm की लिस्टिंग कमजोर रहने का चांस है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई ब्रांड वैल्यू और मजबूत सर्विस नेटवर्क भी कंपनी की लिस्टिंग को मजबूत बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगा।

One97 Communications ने 18,300 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। यह शेयर मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO था। कंपनी का इश्यू 8 नवंबर को खुला और 10 नवंबर को बंद हुआ था। यह IPO सिर्फ 1.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था जो उम्मीद से बहुत कम था।

हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स की कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन उतना नहीं रह पाया जितनी उम्मीद की जा रही थी। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा सिर्फ 2.79 गुना बुक हुआ। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.66 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें