Get App

PB Fintech के शेयरों में उछाल, मजबूत Q2 नतीजों के बाद हो रही है खरीदारी

पिछले 6 महीने में PB Fintech के शेयरों में 30 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक स्टॉक ने 109 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 131 फीसदी का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले दो सालों में इसने 344 फीसदी का मुनाफा कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 2:53 PM
PB Fintech के शेयरों में उछाल, मजबूत Q2 नतीजों के बाद हो रही है खरीदारी
पीबी फिनटेक के शेयरों में आज 6 नवंबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

PB Fintech Share: पीबी फिनटेक के शेयरों में आज 6 नवंबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर इस समय 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ 1681.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बाद पीबी फिनटेक के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 76,916 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,966 रुपये और 52-वीक लो 700.05 रुपये है।

कैसे रहे PB Fintech के तिमाही नतीजे

पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक ने हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम में हाई ग्रोथ के कारण लगातार चौथी तिमाही में मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में इसकी ऑपरेशनल इनकम सालाना 44% बढ़कर 1167 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 51 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में इसे 21 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने तिमाही के दौरान हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सेगमेंट में 69 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और कुल बीमा प्रीमियम कलेक्शन 5450 करोड़ रुपये रहा। इस बीच, पीबी फिनटेक के क्रेडिट बिजनेस में रेवेन्यू में गिरावट देखी गई, जबकि इसका लोन डिसबर्सल फ्लैट रहा, जिसका कारण उसने सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिट के बीच प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव को बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें