PB Fintech Stock Price: Policybazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर में 23 जनवरी को दिन में लगभग 6 प्रतिशत तक तेजी दिखी और बीएसई पर कीमत 1703.85 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 5 प्रतिशत तेजी के साथ 1688.60 रुपये पर सेटल हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर को 90-डे पॉजिटिव कैटलिस्ट वॉच में डाल दिया है। सिटी, पीबी फिनटेक में संभावनाओं को लेकर आशावादी बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए "बाय" रेटिंग के साथ 2,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि पीबी फिनटेक के रिटेल प्रोटेक्शन, रिटेल हेल्थ और सेविंग्स बिजनेस में ग्रोथ बनी रहेगी। यह मीडियम से लॉन्ग टर्म रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी को लेकर ज्यादा विजिबिलिटी उपलब्ध कराती है। कंपनी की हाइब्रिड/फिजि-टल रणनीति को प्रभावी ढंग से एग्जीक्यूट करने की क्षमता सिटी को लाइफ सेविंग्स और हाई टिकट रिटेल हेल्थ बिजनेस को बढ़ाने की पीबी फिनटेक की क्षमता के बारे में आश्वस्त करती है।
वित्तीय वर्ष 2027 के लिए मुनाफे के गाइडेंस को दोहराया
सिटी के अनुसार, PB Fintech के मैनेजमेंट ने वित्तीय वर्ष 2027 के लिए ₹1,000 करोड़ के अपने शुद्ध मुनाफे के गाइडेंस को भी दोहराया है। साथ ही अपने नए वेंचर में 10 करोड़ डॉलर के संभावित निवेश पर भी विचार कर रही है। यह निवेशकों की भावना को और अधिक मजबूती देगा। पीबी फिनटेक पर कवरेज करने वाले 20 एनालिस्ट्स में से 8 ने स्टॉक पर "बाय" रेटिंग दी है। 3 ने "होल्ड" कहा है, जबकि अन्य 9 ने "सेल" रेटिंग दी है।
PB Fintech के शेयर ने एक साल में डबल किए पैसे
बीएसई के मुताबिक, पीबी फिनटेक का मार्केट कैप 77,400 करोड़ रुपये है। शेयर एक साल में निवेशकों के पैसे लगभग डबल कर चुका है। जनवरी 2025 में अब तक शेयर 20 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 99.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
शेयर ने 6 जनवरी 2025 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2,254.95 रुपये क्रिएट किया था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 851.75 रुपये 6 फरवरी 2024 को देखा गया। बीएसई पर शेयर के लिए अपर सर्किट 1,770.35 रुपये पर और लोअर सर्किट 1,448.55 रुपये पर सेट है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।