Policybazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी PB Fintech के शेयरहोल्डर्स के लिए 24 सितंबर का दिन बहुत ही ज्यादा खराब रहा। शेयर पिछले बंद भाव से 36 प्रतिशत नीचे आ गया है। BSE पर कीमत 1210 रुपये पर बंद हुई है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 55900 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर में हुई बंपर बिकवाली की वजह है इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI का डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों पर नया ड्राफ्ट और उसके बाद बर्नस्टीन का व्यू। बर्नस्टीन का मानना है कि कमीशन को लेकर ड्राफ्ट पेपर में प्रस्तावित कटौती से PB Fintech को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि इन टेक-रेट पर कॉल सेंटर की लागत नहीं निकल पाएगी।
