PC Jeweller Shares: पीसी ज्वैलर के शेयरों में मंगलवार 8 जुलाई को भारी गिरावट आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक टूटकर 16.83 रुपये के भाव पर आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि स्टॉक एक्सचेंजों ने इस शेयर को शॉर्ट-टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के दायरे में रखने का फैसला किया है। आमतौर पर एक्सचेंज किसी शेयर की कीमत या वॉल्यूम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आने पर स्टॉक को ASM के दायरे में रखते हैं। सुबह 11:47 बजे के करीब, PC ज्वैलर के शेयर 9.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16.99 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन कारोबार के अंत तक यह थोड़ा सुधरा और 4.28 फीसदी गिरकर 17.90 रुपए पर बंद हुआ।
