पैकेजिंग फर्म EPL में कंट्रोलिंग स्टेक बेचेगी ब्लैकस्टोन, डील के लिए मॉर्गन स्टैनली एडवाइजर नियुक्त

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने ग्लोबल स्पेश्यलिटी पैकेजिंग कंपनी ईपीएल लिमिटेड (EPL Ltd) में अपना कंट्रोलिंग स्टेक बेचने के लिए टॉप इनवेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) को एडवाइजर नियुक्त किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। मनीकंट्रोल ने 30 अक्टूबर 204 को सबसे पहले खबर दी थी कि अमेरिकी इनवेस्टमेंट कंपनी ईपीएएल लिमिटेड में स्टेक बेचने की तैयारी में है

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
EPL Ltd में प्रमोटर ब्लैकस्टोन की 51.47 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) ने ग्लोबल स्पेश्यलिटी पैकेजिंग कंपनी ईपीएल लिमिटेड (EPL Ltd) में अपना कंट्रोलिंग स्टेक बेचने के लिए टॉप इनवेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) को एडवाइजर नियुक्त किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है।

मनीकंट्रोल ने 30 अक्टूबर 204 को सबसे पहले खबर दी थी कि अमेरिकी इनवेस्टमेंट कंपनी ईपीएएल लिमिटेड में स्टेक बेचने की तैयारी में है। एक सूत्र ने बताया, 'मॉर्गन स्टैनली को बिक्री के लिए हाल में एडवाइजर नियुक्त किया गया है। बिक्री की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। हालांकि, कंपनी का टारगेट मार्च 2025 तक उपयुक्त खरीदार की तलाश करना है। इसका मकसद पूरी तरह से हिस्सेदारी की बिक्री करना है और ब्लैकस्टोन वैल्यूएशन के लिहाजा से अहम प्रीमियम की उम्मीद कर रही है।'

EPL Ltd में प्रमोटर ब्लैकस्टोन की 51.47 पर्सेंट हिस्सेदारी है। 2 जनवरी के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप तकरीबन 8,361 करोड़ रुपये है। इस लेवल पर ब्लैकस्टोन के कंट्रोलिंग स्टेक की वैल्यूएशन 4,303 करोड़ रुपये है। पिछले साल EPL के शेयरों की कीमत में तकरीबन 32 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही ।


दूसरे सूत्र ने बताया, 'ब्लैकस्टोन ने 2019 में निवेश किया था, लिहाजा यह परिपक्व पोर्टफोलियो फर्म है। इस ट्रांजैक्शन में प्राइवेट इक्विटी खिलाड़ियों और स्ट्रैटेजिक इकाइयों, दोनों ने दिलचस्पी दिखाई है।' ब्लैकस्टोन ने सितंबर 2020 में ब्लॉक डील के जरिये 1,850 करोड़ रुपये में एस्सेल प्रॉपैक (EPL Ltd) में 23 पर्सेंट हिस्सेदारी बेची थी। इस सिलसिले में मनीकंट्रोल द्वारा ब्लैकस्टोन को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।