पहरेदार: सोनी ने तोड़ा ग्राहक का विश्वास

केहुल मोदी ने सोनी का टीवी खरीदा और 8 महीने बाद ही टीवी में दिक्कत आ गई।

अपडेटेड Sep 08, 2018 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement

सीएनबीसी-आवाज़ पर आने वाला टीवी का सबसे बड़ा कंज्यूमर शो पहरेदार ग्राहक की आवाज़ बुलंद करता है और लड़ता है ग्राहक के हक की लड़ाई। जब कंपनियों की मनमानी के सामने कंज्यूमर झुकने लगता है, तब उनके हक की आवाज़ लेकर पहरेदार करता है कंपनी से सवाल और कंपनी को देना होता है जवाब।

पहरेदार के जरिए उन लोगों को इंसाफ मिल पाता है जो कंपनियों के अड़ियल रवैये के चलते उन जरूरी सर्विसेज से महरूम रह जाते हैं जो उनका हक है। पहरेदार उन कंपनियों को भी सबक सिखाता है जो वादे तो कर देती हैं लेकिन उन्हें पूरे करने में आनाकानी करती हैं।

टीवी के मामले में सोनी एक भरोसेमंद ब्रांड है। यही नहीं सोनी मार्केट लीडर भी है, लेकिन इस लीडर को अपने कंज्यूमर की कितनी फिक्र है? गुजरात के भरूच में रहने वाले केहुल मोदी ने सोनी का टीवी खरीदा और 8 महीने बाद ही टीवी में दिक्कत आ गई। टीवी में बड़े-बड़े धब्बे नजर आ रहे थे। शिकायत के बाद कंपनी के इंजीनियर घर आए और जांच के बाद पता चला कि टीवी का पैनल खराब है। इंजीनियर ने टीवी को सर्विस सेंटर में ले जाने के लिए कहा और कंपनी ने 10 दिनों में टीवी ठीक करने का वादा किया।

लेकिन, टीवी डेढ़ महीने तक सर्विस सेंटर पर रहा। कंपनी ने टीवी में पानी जाने की बात कही। कंपनी ने कहा कि टीवी में पानी जाने के चलते आपको पैसे देने होंगे। हालांकि टीवी में पानी जाने का सवाल ही नहीं होता क्योंकि टीवी इंजीनियर ने पैनल खराब होने की बात कही थी। टीवी ठीक करने के लिए 14,000 रुपये मांगे गए। वारंटी होने पर भी टीवी ठीक करने से मना किया गया। इसके बाद पहरेदार से संपर्क के बाद निशुल्क टीवी ठीक हुआ। पहरेदार की कोशिश से ही सोनी ने सुनवाई की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।