Get App

Stock in Foucs: 11 दिनों में 16% टूटा शेयर, पहली बार इतनी लंबी गिरावट, लेकिन इस कारण बच गए खुदरा निवेशक

Stock in Focus: इस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के शेयरों ने 11 दिनों में निवेशकों को 16% का तगड़ा शॉक दिया। हालांकि खुदरा निवेशकों का इसका शॉक कम लगा क्योंकि उनकी होल्डिंग कंपनी दिसंबर 2024 के बाद से पहली बार कम हुई है और कंपनी के शेयरों में पहली बार इतनी लंबी गिरावट आई है। चेक करें कि आपके पोर्टफोलियो में अभी भी यह स्टॉक है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:07 PM
Stock in Foucs: 11 दिनों में 16% टूटा शेयर, पहली बार इतनी लंबी गिरावट, लेकिन इस कारण बच गए खुदरा निवेशक
छोटे खुदरा निवेशकों यानी ₹2 लाख तक के निवेश वाले निवेशकों की PG Electroplast में होल्डिंग सितंबर 2025 के आखिरी में 18.78% से घटकर दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में 16.5% पर आ गई।

PG Electroplast Share Price: अमेरिकी टैरिफ की आंच में भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक हो रही है। घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में हैं लेकिन पिछले 11 कारोबारी दिनों से लगातार पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट रेड जोन में बंद हो रहा है। आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर के हिसाब से इन 11 दिनों में यह 16% से अधिक कमजोर हुआ है, जिसमें से करीब 5% की गिरावट तो इसमें आज ही आई है। इतनी लंबी गिरावट पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में पहले कभी नहीं आई। आज बीएसई पर यह 3.32% की गिरावट के साथ ₹533.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.90% टूटकर ₹524.50 तक आ गया था।

PG Electroplast में घट रही खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी?

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है लेकिन खुदरा निवेशकों का इसका झटका कम लगा है। इसकी वजह ये है कि कंपनी में उनकी होल्डिंग कम हुई है। छोटे खुदरा निवेशकों यानी ₹2 लाख तक के निवेश वाले निवेशकों की पीजी इलेक्ट्रोप्लाट में होल्डिंग सितंबर 2025 के आखिरी में 18.78% से घटकर दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में 16.5% पर आ गई। सिर्फ यही नहीं, खुदरा निवेशकों की संख्या भी कम हुई है और यह 2.45 लाख से घटकर 2.18 लाख पर आ गई। दिसंबर 2024 के बाद से यह पहली बार है, जब कंपनी में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है।

वहीं दूसरी तरफ एक्सचेंजों पर किए गए शेयरहोल्डिंग पैटर्न के खुलासे के मुताबिक कंपनी में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बढ़ी है। सितंबर 2025 में 14.48% की होल्डिंग के मुकाबले पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में बढ़कर 18.68% पर पहुंच गई। कंपनी में ICICI प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की 3.77%, निप्पन इंडिया एफएलई की 2.54%, फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की 3.37%, एक्सिस म्यूचुअल फंड की 1.47%, और मोतीलाल ओसवाल स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड की 4.21% होल्डिंग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें