Bonus Share: एक साल में 650% और 3 साल में 1850% रिटर्न, अब हर शेयर पर 10 नए शेयर मिलेंगे फ्री

Bonus Share: हाल ही में कंपनी ने अपना नाम बदलकर AHB Capital Limited किया है। शेयर 2 सप्ताह में 24 प्रतिशत और 3 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 98.49 लाख रुपये रहा

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PH Capital Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1355 रुपये है।

PH Capital Ltd के शेयरहोल्डर्स को ​जल्द ही 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर मिल सकते हैं। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 10 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का कहना है कि बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इन शेयरों में 9 अक्टूबर से ट्रेडिंग की जा सकेगी। हाल ही में कंपनी ने अपना नाम बदलकर AHB Capital Limited किया है। कंपनी ने H L Financial Consultants and Management Services Private Limited के तौर पर शुरुआत की थी। यह 1973 में इनकॉरपोरेट हुई। 1994 में इसका नाम बदलकर Ficom Industries Ltd. हुआ। फिर शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद कंपनी ने एक बार फिर 2003 में अपना नाम बदलकर P H Capital Limited किया।

PH Capital Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1355 रुपये है। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप 400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 165.05 रुपये है।


PH Capital का शेयर

शेयर 2 सप्ताह में 24 प्रतिशत और 3 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 6 महीनों में कीमत लगभग 130 प्रतिशत और एक साल में करीब 650 प्रतिशत चढ़ी है। 3 साल में शेयर 1850 प्रतिशत और 10 साल में 5400 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.70 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Shipping Corporation of India में शानदार खरीद, शेयर 9% चढ़ा; FY27 में ₹2000 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में PH Capital का रेवेन्यू 98.49 लाख रुपये रहा। इस बीच कंपनी ने 29 लाख रुपये का शुद्ध घाटा देखा। जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 57.99 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी 7 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने 112.68 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 3.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।