खराब ग्लोबल सेटीमेंट ने आज भारतीय बाजार का भी मूड़ बिगाड़ा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज बाजार में बिकवाली हावी रही। IT, मेटल , NBFC, मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स सभी में बिकवाली का दबाव देखने को मिला लेकिन इस गिरते बाजार में भी आज चुनिंदा फार्मा शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली। नोमुरा और मैक्वायरी की रिपोर्ट के बाद ग्लेनमार्क फार्मा, लॉरेस लैब्स इंट्रा-डे में 3-4 फीसदी की छलांग लगाते नजर आए।
