Get App

कोरोना ने बढ़ाई Pharma Stocks की चमक, ब्रोकरेज का ये है रुझान

Pharma Stocks: कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से सामने आ रहे हैं। इसने फार्मा और डायग्नोस्टिक्स शेयरों की चमक बढ़ा दी है। कुछ शेयर तो उछलकर आज एक साल के हाई पर पहुंच गए। निफ्टी फार्मा (Nifty Pharma) इंडेक्स की बात करें तो यह 1 फीसदी से अधिक उछलकर इंट्रा-डे में एक साल के हाई 16500.90 पर पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2023 पर 9:08 PM
कोरोना ने बढ़ाई Pharma Stocks की चमक, ब्रोकरेज का ये है रुझान
निफ्टी फार्मा के 20 शेयरों में से 17 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं जबकि सिर्फ तीन शेयर- अरविंदो फार्मा, इप्कालैब, फाइजर ही आज रेड जोन में बंद हुए हैं।

Pharma Stocks: कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से सामने आ रहे हैं। इसने फार्मा और डायग्नोस्टिक्स शेयरों की चमक बढ़ा दी है। कुछ शेयर तो उछलकर आज एक साल के हाई पर पहुंच गए। निफ्टी फार्मा (Nifty Pharma) इंडेक्स की बात करें तो यह 1 फीसदी से अधिक उछलकर इंट्रा-डे में एक साल के हाई 16500.90 पर पहुंच गया। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आज 22 अक्टूबर को इसके 640 मामले सामने आए हैं और इस प्रकार इस वैरिएंट के कुल एक्टिव केसेज 2997 पर पहुंच गए।

Nifty Pharma के सिर्फ तीन शेयर ही आज रेड

निफ्टी फार्मा के 20 शेयरों में से 17 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं जबकि सिर्फ तीन शेयर- अरविंदो फार्मा, इप्कालैब, फाइजर ही आज रेड जोन में बंद हुए हैं। हालांकि इनमें भी सिर्फ अरविंदो फार्मा में ही 2 फीसदी से अधिक गिरावट है बाकी इप्कालैब में तो आधे फीसदे से कम और फाइजर लगभग फ्लैट ही है। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक लौरसलैब्स आज 4 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ है। लौरसलैब्स, ग्लैंडफार्मा और टोरेंट फार्मा तो उछलकर इंट्रा-डे में एक साल के हाई पर पहुंच गए। पीरामल फार्मा और एस्ट्राजेनेका और जेबीकेमिकल्स भी एक साल के हाई पर पहुंच गए।

पीरामल फार्मा आज 8 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई 140.20 रुपये पर पहुंच गया। ICICI सिक्योरिटीज ने पीरामल फार्मा की फिर से कवरेज शुरू की है और 180 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 23-26 के दौरान इसके हेल्दी प्रोजेक्ट पाइपलाइन और कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग आर्गेनाइजेशन (CDMO) में बेहतर वॉल्यूम और सेल्स की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें