नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, फ्री होने वाले शेयरों की कीमत पिछले बंद भाव के आधार पर करीब 2,949 करोड़ रुपये है। फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी।
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, फ्री होने वाले शेयरों की कीमत पिछले बंद भाव के आधार पर करीब 2,949 करोड़ रुपये है। फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी।
याद रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बाजार में बेच ही दिए जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि अब शेयरधारक इन शेयरों की ट्रेडिंग कर सकते हैं।
Physicswallah की शुरुआत 2016 में एक YouTube चैनल के तौर पर हुई थी। अब यह भारत की दिग्गज एडटेक कंपनियों में से एक है।
कंपनी के शेयर में सोमवार को गिरावट है। मार्केट कैप 32000 करोड़ रुपये के करीब है।
शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स की कंपनी है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
शेयर 6 महीनों में 28 प्रतिशत नीचे आया है। Physicswallah का IPO 3480 करोड़ रुपये का था।
कंपनी के शेयर के लिए हाल ही में HSBC ने 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर रखा है। अप्रैल में एलारा कैपिटल ने 'बाय' के साथ कवरेज शुरू किया था।
फिजिक्सवाला ने अभी जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी नहीं किए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 918.69 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 100 करोड़ रुपये रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।