PhysicsWallah Q1 Results: फिजिक्सवाला ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी के कंसॉलि़डेटेड नेट लॉस में कमी आई है। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 24 फीसदी बढ़ा। नीट परीक्षा साइकिल में बदलाव का असर कंपनी के रेवेन्यू पर पड़ा। जून तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर 77.6 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का लॉस 120.5 करोड़ रुपये था।
रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़कर 1054 करोड़ रुपये
PhysicsWallah का रेवेन्यू जून तिमाही में 24 फीसदी बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 847.1 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस भी घटकर 56.9 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 76.3 करोड़ रुपये था। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो रहा है।
रेवेन्यू पर NEET परीक्षा साइकिल में बदलाव का असर
कंपनी ने कहा है कि जून तिमाही में प्रदर्शन पर NEET परीक्षा साइकिल में बदलाव का असर पड़ा। हालांकि, जुलाई के बाद कंपनी के NEET बिजनेस ने रफ्तार पकड़ी। कंपनी ने कहा है कि NEET रिजल्ट्स के ऐलान और नई एकैडमिक साइकिल की शुरुआत के बाद एनरॉलमेंट और कलेक्शन ट्रेंड्स बढ़ा है। इससे कंपनी के कोर्सेज की अच्छी मांग का पता चलता है।
ऑनलाइन K-12 और अर्ली-लर्निंग बिजनेसेज की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग
कंपनी का ऑनलाइन K-12 और अर्ली-लर्निंग बिजनेसेज की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। इस सेगमेंट में एनरॉलमेंट साल दर साल आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 7,80,000 पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5,50,000 था। इस बिजेनस का रेवेन्यू 88 फीसदी बढ़कर 105 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में रेवेन्यू 56 करोड़ रुपये था।
BIGPL पूरी तरह से फिजिक्सवाला की सब्सिडियरी बन जाएगी
फिजिक्सवाला के बोर्ड ने NSDC International के साथ 1,000 शेयरों का अधिग्रहण करने के एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी। यह भारत इनोवेशंस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (BIGPL) में 10 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। BIGPL में पहले से फिजिक्सवाला की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। इस ट्रांजेक्शन के बाद उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 100 फीसदी हो जाएगी। इससे BIGPL पूरी तरह से फिजिक्सवाला की सब्सिडियरी बन जाएगी।
लर्निंग बेस के लगातार विस्तार से जल्द प्रॉफिट में आने की उम्मीद
PhysicsWallah के फाउंडर और सीईओ अलख पांडेय ने कहा कि जिन तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन प्रॉफिट की तरफ कंपनी के बढ़ने का संकेत है। कंपनी ऑनलाइन, ऑफलाइन, के-12 और नई कैटेगरीज में अपने लर्निंग बेस का लगातार विस्तार कर रही है। 14 अगस्त को फिजिक्लवाला के शेयर 0.62 फीसदी गिरकर 117.60 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था। लिस्टिंग के बाद से शेयर 11 फीसदी गिरे हैं।