Get App

PhysicsWallah Q1 Results: लॉस घटकर ₹77 करोड़ पर आया, रेवेन्यू ₹1000 करोड़ रुपये के पार

PhysicsWallah Q1 Results: फिजिक्सवाला का रेवेन्यू जून तिमाही में 24 फीसदी बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 847.1 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस भी घटकर 56.9 करोड़ रुपये पर आ गया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 15, 2026 पर 9:34 AM
PhysicsWallah Q1 Results: लॉस घटकर ₹77 करोड़ पर आया, रेवेन्यू ₹1000 करोड़ रुपये के पार
14 अगस्त को फिजिक्लवाला के शेयर 0.62 फीसदी गिरकर 117.60 रुपये पर बंद हुए।

PhysicsWallah Q1 Results: फिजिक्सवाला ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी के कंसॉलि़डेटेड नेट लॉस में कमी आई है। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 24 फीसदी बढ़ा। नीट परीक्षा साइकिल में बदलाव का असर कंपनी के रेवेन्यू पर पड़ा। जून तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर 77.6 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का लॉस 120.5 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़कर 1054 करोड़ रुपये

PhysicsWallah का रेवेन्यू जून तिमाही में 24 फीसदी बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 847.1 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस भी घटकर 56.9 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 76.3 करोड़ रुपये था। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो रहा है।

रेवेन्यू पर NEET परीक्षा साइकिल में बदलाव का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें