PhysicsWallah पर HSBC ने शुरू किया कवरेज, खरीदने की सलाह; शेयर 6% तक भागा

PhysicsWallah Share Price: HSBC ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ की मुख्य वजह अच्छी क्वालिटी वाली शिक्षा की जबरदस्त मांग और भारत में प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं का बढ़ता महत्व है। ब्रोकरेज ने फिजिक्सवाला के लिए कुछ जोखिम भी गिनाए हैं

अपडेटेड May 11, 2026 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
HSBC का अनुमान है कि FY26-28E के दौरान Physicswallah का एडजस्टेड EBITDA लगभग 7 गुना बढ़ जाएगा।

एडटेक फर्म फिजिक्सवाला के शेयरों में 11 मई को दिन में पिछले बंद भाव से लगभग 6.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 115.55 रुपये के हाई तक गया। बाद में बढ़त 2 प्रतिशत पर सिमट गई और यह 110.50 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर की क्लोजिंग से 22 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि फिजिक्सवाला की शुरुआत 2016 में एक YouTube चैनल के तौर पर हुई थी। अब यह भारत की दिग्गज एडटेक (एजुकेशन-टेक्नोलॉजी) कंपनियों में से एक है। इसकी मौजूदगी ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह की लर्निंग में है।

PhysicsWallah की ग्रोथ के मुख्य कारण


HSBC ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ की मुख्य वजह अच्छी क्वालिटी वाली शिक्षा की जबरदस्त मांग और भारत में प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं (Competitive Entrance Examinations) का बढ़ता महत्व है। फिजिक्सवाला घरेलू बाजार में AI (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) से होने वाले बदलावों से काफी हद तक सुरक्षित है। व्यापक आर्थिक मंदी के दौर में भी यह मजबूती से टिकी हुई है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत की 28 वर्ष की औसत आयु वाली अनुकूल जनसांख्यिकी (Demographics) लगातार संरचनात्मक विकास को बढ़ावा दे रही है। साथ ही, नौकरियों के सीमित अवसर होने के कारण शैक्षणिक योग्यताओं का महत्व बढ़ गया है। इसके चलते लोग परीक्षाओं की तैयारी पर अपने घरों का खर्च बढ़ाने लगे हैं।

HSBC का अनुमान है कि FY26-28E के दौरान फिजिक्सवाला का एडजस्टेड EBITDA लगभग 7 गुना बढ़कर 960 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इसकी मुख्य वजह रेवेन्यू में लगभग 30 प्रतिशत की CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से वृद्धि और मार्जिन में जबरदस्त सुधार होना है। मार्जिन FY26E के लगभग 3.6 प्रतिशत से बढ़कर FY28E तक लगभग 15 प्रतिशत हो जाएगा।

इसके साथ ही ब्रोकरेज ने फिजिक्सवाला के लिए कुछ जोखिम भी गिनाए हैं, जिनमें नियामकीय बदलाव (Regulatory Changes), शिक्षकों का नौकरी छोड़कर दूसरी जगह जाना, और ऑफलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल हैं।

Jyothy Labs Share Price: एक अपडेट के सामने आने से जमकर सेलिंग, शेयर 11% तक फिसला

नवंबर 2025 में हुई थी लिस्ट

फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3480 करोड़ रुपये का था। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 31500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में मार्च 2026 तिमाही के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।