एडटेक फर्म फिजिक्सवाला के शेयरों में 11 मई को दिन में पिछले बंद भाव से लगभग 6.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 115.55 रुपये के हाई तक गया। बाद में बढ़त 2 प्रतिशत पर सिमट गई और यह 110.50 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 135 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर की क्लोजिंग से 22 प्रतिशत ज्यादा है।
