Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो हिंडाल्को, सिंजीन, आयशर मोटर्स, मेट्रोपोलिस हेल्थ, बायोकॉन, जीएनएफसी, बंधन बैंक, रैमको सीमेंट्स, एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में एनटीपीसी, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एमएंडम, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23700, 23800 और 23900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23600, 23500 और 23400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50800, 50900 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50700, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Apollo Hospitals Future : बेचें - 6861 रुपये, टारगेट - 6750 रुपये, स्टॉपलॉस - 6930 रुपये
GAIL Future : बेचें - 190 रुपये, टारगेट - 182 रुपये, स्टॉपलॉस - 196 रुपये
Cummins Future : बेचें - 3366 रुपये, टारगेट - 3270 रुपये, स्टॉपलॉस - 3410 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Pidilite
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Pidilite पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Pidilite की नवंबर की एक्सपायरी वाली 3000 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 53 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 70/75 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 32 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)