Pine Labs share price : नई पार्टनरशिप के बाद पाइन लैब्स का शेयर आज के सेशन में सरपट भागा। इस शेयर 14 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 23.83 रुपए यानी 13.76 फीसदी की बढ़त के साथ 197 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 199 रुपए और दिन का लो 170.96 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 284 रुपए है। आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 235,820,170 शेयर और मार्केट कैप 22,859 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है। एजेंटिक कॉमर्स के लिए कंपनी ने L&T फाइनेंस के साथ बड़ा करार किया है। इसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिल रहा है।
इस फिनटेक कंपनी के शेयर आज 171 रुपए पर गिरावट के साथ खुले। लेकिन जल्द ही इनमें ज़बरदस्त खरीदारी और ये लगभग 14 बढ़कर ₹199 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इसकी तुलना में बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.64% गिरकर 23,325 पर आ गया है
पाइन लैब्स के शेयरों में आई इस तेज़ी के साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखा गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, NSE पर लगभग 160 मिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ,जबकि पिछले सेशन में यह संख्या लगभग 16 मिलियन शेयर थी। शुक्रवार की ट्रेडिंग के दौरान यह NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव स्टॉक भी है।
पृथ्वी फिनमार्ट के इक्विटी रिसर्च AVP,हरीश जुजारे का कहना है कि शुक्रवार की रैली लिस्टिंग के बाद से पाइन लैब्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले,स्टॉक में सबसे बड़ी बढ़त 3 अगस्त को देखने को मिली थी जब यह 9.5 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ था। इसके साथ ही,नवंबर 2024 में कंपनी की लिस्टिंग के बाद से ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सबसे ज़्यादा रहा।
हरीश जुजारे ने आगे कहा कि लिस्टिंग के बाद से ही पाइन लैब्स के शेयर दबाव में रहे,लेकिन मई 2026 में इसे 135 रुपए के लेवल के आसपास मज़बूत सपोर्ट मिला। तब से,यह शेयर ₹135–170 की रेंज में बना हुआ है। आखिरकार आज के सेशन में यह शेयर इस रेंज के ऊपरी लेवल यानी ₹170-171 के पार चला गया।
उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी रूप से स्टॉक ने लंबे समय से चली आ रही गिरती ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है,जो पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि करता है। यह स्टॉक 210-215 रुपए के हालिया स्विंग हाई तक अपनी रैली जारी रख सकता है।
उनका यह भी कहना है कि चूंकि आज स्टॉक में काफी तेज़ी आ चुकी है,इसलिए निवेशकों को इस रैली के पीछे भागने के बजाय,नए सिरे से खरीदारी (accumulation)के लिए 185-180 रुपएके स्तर तक गिरावट का इंतज़ार करना चाहिए।
नवंबर 2025 में लिस्ट हुई कंपनी
बताते चलें कि पाइन लैब्स नवंबर 2025 में दलाल स्ट्रीट पर लिस्ट हुआ था और इसके इश्यू को 2.45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके शेयर NSE पर 221 रुपए के IPO प्राइस के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 242 रुपए पर लिस्ट हुए थे।
नोएडा स्थित पाइन लैब्स लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो भारत और दुनिया के दूसरे देशों में कारोबारियो,कंज्यूमर ब्रांड्स,बड़ी कंपनियों और फाइनेंशियल संस्थानों को डिजिटल पेमेंट और इश्यूइंग सॉल्यूशन देती है। कंपनी अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांज़ैक्शन प्लेटफ़ॉर्म और इश्यूइंग और एक्वायरिंग प्लेटफ़ॉर्म सेगमेंट के ज़रिए अपनी सेवाएं देती है।
इसका डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांज़ैक्शन प्लेटफ़ॉर्म सेगमेंट Pinelabs, Mosambee, Benow, Setu, Qfix और Fave जैसे ब्रांड्स के तहत टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है। ये प्लेटफ़ॉर्म कारोबारियों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, QR कोड, UPI, लॉयल्टी पॉइंट्स, पे लेटर और ऑनलाइन फ़ीस कलेक्शन जैसे कई तरीकों से इन-स्टोर और ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा देते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।