Get App

Pine Labs Share Price : नई पार्टनरशिप के बाद 14% भागा शेयर, जानिए अब क्या हो इसमें निवेश रणनीति

Pine Labs share price: इस फिनटेक कंपनी के शेयर आज 171 रुपए पर गिरावट के साथ खुले। लेकिन जल्द ही इनमें ज़बरदस्त खरीदारी और ये लगभग 14 बढ़कर ₹199 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इसकी तुलना में बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.64% गिरकर 23,325 पर आ गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 3:33 PM
Pine Labs Share Price : नई पार्टनरशिप के बाद 14% भागा शेयर, जानिए अब क्या हो इसमें निवेश रणनीति
Pine Labs share price : नोएडा स्थित पाइन लैब्स लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो भारत और दुनिया के दूसरे देशों में कारोबारियो,कंज्यूमर ब्रांड्स,बड़ी कंपनियों और फाइनेंशियल संस्थानों को डिजिटल पेमेंट और इश्यूइंग सॉल्यूशन देती है

Pine Labs share price : नई पार्टनरशिप के बाद पाइन लैब्स का शेयर आज के सेशन में सरपट भागा। इस शेयर 14 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 23.83 रुपए यानी 13.76 फीसदी की बढ़त के साथ 197 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 199 रुपए और दिन का लो 170.96 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 284 रुपए है। आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 235,820,170 शेयर और मार्केट कैप 22,859 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है। एजेंटिक कॉमर्स के लिए कंपनी ने L&T फाइनेंस के साथ बड़ा करार किया है। इसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिल रहा है।

इस फिनटेक कंपनी के शेयर आज 171 रुपए पर गिरावट के साथ खुले। लेकिन जल्द ही इनमें ज़बरदस्त खरीदारी और ये लगभग 14 बढ़कर ₹199 रुपए के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इसकी तुलना में बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.64% गिरकर 23,325 पर आ गया है

पाइन लैब्स के शेयरों में आई इस तेज़ी के साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखा गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, NSE पर लगभग 160 मिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ,जबकि पिछले सेशन में यह संख्या लगभग 16 मिलियन शेयर थी। शुक्रवार की ट्रेडिंग के दौरान यह NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव स्टॉक भी है।

स्टॉक पर एक्सपर्ट की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें