Piramal Pharma के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को करीब 8 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 95.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध घाटे की तुलना में सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और एक तिमाही में घाटे के बाद मुनाफे में आ गई है।
