LIC share price: देश की सबसे बड़ी इंश्यरेंस कंपनी LIC के नतीजों और फ्यूचर प्लान पर कंपनी के CEO और MD सिद्धार्थ मोहंती से सीएनबीसी-आवाज के सहयोगी यश जैन ने एक्सक्लुसिव बातचीत की है। इस बातचीत में सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी की APE ग्रोथ रेट अनुमान से ज्यादा रही है। मार्जिन ग्रोथ में थोड़ी गिरावट आई है। आने वाली तिमाहियों में मार्जिन ग्रोथ बढ़ेगी। इस वित्त वर्ष में 19-20 फीसदी VNB मार्जिन का लक्ष्य है। LIC हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में भी आएगी। हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस पर काम जारी है। स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी लेने पर विचार किया जा रहा है। इसी वित्त वर्ष में अधिग्रण पूरा होने की संभावना है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि IDBI बैंक के विनिवेश का फैसला सरकार लेगी। IDBI बैंक में इश्योरेंस लेवल तक LIC का निवेश रहेगा।
