Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 1 अगस्त को आएंगे पैसे, चेक कीजिए लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत पैसे आने में सिर्फ एक दिन है, ऑनलाइन चेक करें अपना नाम

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2020 पर 1:23 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 1 अगस्त को आएंगे पैसे, चेक कीजिए लिस्ट में अपना नाम

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या पीएम किसान, देश के किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। मोदी सरकार ने उन किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करने की शुरुआत की थी। इस योजना में किसानों को 3 किस्तों में सालाना 6000 रुपये की मदद की जाती है। कोरोना वायरस के इस दौर में किसानों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हुई। Lockdown से अब तक किसानों के खाते में 19,350.84 करोड़ रुपये की मदद भेजी जा चुकी है। अब तक किसानों को 5 किस्त मिल चुकी है।
 
केंद्र सरकार की अगली किस्त 10 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की छठी किस्त 1 अगस्त को जारी हो जाएगी। अगर आपने अप्लाई कर दिया है तो आप भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद नीचे दाईं तरफ Formers Corner के नाम से एक बॉक्स बना होगा। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
 
Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
अगर आपने फॉर्म भरने में कोई गलती कर दी है, तो उसे भी आप घर बैठे सुधार सकते हैं। इसके लिए Benificary status पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, अकाउंट नंबर एंटर करना होगा। अगर कुछ गलतियां हुई हैं, तो उसे आप ठीक कर सकते हैं। अगर आपका कोई डॉक्यूमेंट्स अपलोड नहीं है तो उसे आप ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें