Get App

PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने ज्वैलरी इंडस्ट्री में मचाई खलबली, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज की राय

सीटीआई के अनुसार चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। आंकड़ों के अनुसार भारत हर साल 700 से 800 टन सोने की खपत करता है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद, भारत में सोने की खपत 800 टन से 500 टन पर आ सकती है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 11, 2026 पर 11:17 AM
PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने ज्वैलरी इंडस्ट्री में मचाई खलबली, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज की राय
Jewellery News: CTI के अनुसार, इसका शेयर बाजार में Titan, Senco Gold और Kalyan Jewelers जैसी प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर भी निगेटिव असर पड़ सकता है

10 मई, 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की एक बड़ी अपील की। ​​प्रधानमंत्री की इस अपील से दिल्ली और देश भर में ज्वेलरी और सोने के कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के बीच हलचल मच गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली और देश के व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री'(CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील के बाद,ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों कारोबारियों ने इस बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है।

CTI के मुताबिक चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक भारत हर साल 700 से 800 टन सोने की खपत करता है। PM मोदी की इस अपील के बाद,भारत में सोने की खपत 800 टन से घटकर 500 टन पर आ सकती है।

ज्वैलर्स का मानना ​​है कि इस तरह की कॉल्स ग्राहकों के बीच डर का माहौल पैदा करती हैं,जिसके चलते सोने की बिक्री में काफी कमी आ सकती है। खास तौर पर शादी के सीज़न के दौरान इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

छोटे जौहरियों,सुनारों और कारीगरों को डर है कि अगर एक साल तक सोने की बिक्री नहीं हुई तो उन्हें अपने कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत होगी और उन्हें कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें