देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी 38,800 करोड़ रुपये को इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। मोदी नवी मुंबई मेट्रो की पांच नियोजित लाइनों में से पहली का आज उद्घाटन करेंगे। इन लाइनों को शहर और औद्योगिक विकास निगम (City and Industrial Development Corporation (CIDCO) द्वारा हैंडल किया जाता है। इसके साथ ही मोदी ठाणे में कैंसर अस्पताल, सड़कों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी अन्य परियोजनाओं को चालू करेंगे। आज यानी गुरूवार 19 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे के करीब मोदी गुंदवली मेट्रो स्टेशन से मुंबई मेट्रो 2ए और 7 की दो लाइनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मेट्रो से यात्रा भी करेंगे।
