PNB Housing Finance के 1.36 करोड़ शेयरों की हुई बिक्री, कीमत 6% फिसली

PNB Housing Finance Stock Price: मार्च 2024 तिमाही के आखिर में एशिया अपॉर्च्युनिटीज V की कंपनी में 9.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं जनरल अटलांटिक सिंगापुर की हिस्सेदारी 9.22 प्रतिशत थी। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 28.13 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 71.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PNB Housing Finance का शेयर 20 जून को बीएसई पर लाल निशान में 803 रुपये पर खुला।

PNB Housing Finance Share Price: 20 जून को कई ब्लॉक डील्स में PNB Housing Finance में 1.36 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। यह कंपनी की 5.2 प्रतिशत ​इक्विटी के बराबर है। इस दौरान कौन सेलर था और कौन बायर, इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि 19 जून को CNBC-TV18 ने सोर्सेज के हवाले से खबर दी थी कि एशिया अपॉर्च्युनिटीज V (मॉरीशस) और जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड FII Pte मिलकर PNB Housing Finance में 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं। सोर्सेज का यह भी कहना था कि ट्रांजेक्शन 773 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हो सकता है और सौदे की वैल्यू करीब 830 करोड़ रुपये रह सकती है।

PNB Housing Finance का शेयर 20 जून को बीएसई पर लाल निशान में 803 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक गिरा और 790.05 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 791.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 20500 करोड़ रुपये पर है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 28.13 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 71.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मार्च तिमाही में मुनाफा 57% बढ़ा


मार्च 2024 तिमाही के आखिर में एशिया अपॉर्च्युनिटीज V की कंपनी में 9.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं जनरल अटलांटिक सिंगापुर की हिस्सेदारी 9.22 प्रतिशत थी। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में PNB Housing Finance का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 57.3 प्रतिशत बढ़कर 439.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 279.3 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर 623.2 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 581.2 करोड़ रुपये थी।

MapMyIndia के शेयर को लगे पंख, गोल्डमैन सैक्स की 'बाय' रेटिंग के बाद 15% तक उछला

JM Financial के एनालिस्ट्स ने PNB Housing Finance के शेयर के लिए 'बाय' कॉल और 970 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैलेंस्ड ग्रोथ, रिवैंप्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर मार्जिन और स्थिर ओपेक्स को FY26E तक कंपनी को 2.5 प्रतिशत का हेल्दी RoA Return on assets डिलीवर करने में मदद करनी चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।