PNC Infratech Shares: पीएनसी इंफ्राटेक के शेयरों में आज 11 दिसंबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर का भाव करीब 12 फीसदी उछलकर 347.90 रुपये तक पहुंच गया। यह स्टॉक में पिछले 6 महीने के दौरान आई सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है। यह उछाल इस खबर के बाद आई कि कंपनी को उत्तर प्रदेश में सड़क बनाने से जुड़े एक प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने के लिए 4.4 करोड़ रुपये का बोनस मिला है। कंपनी ने बताया कि उसने नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से नेशनल हाईवे-53 को फोर-लेन बनाने के लिए दिए गए 738 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को समय से 2 महीने पहले पूरा कर लिया। इससे कंपनी बोनस पाने के लिए योग्य हो गई।
PNC इंफ्रा के पास एक मजबूत ऑर्डर बुक भी है जो सितंबर तिमाही के अंत में 19,909 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 24 के अंत में कंपनी की ऑर्डर बुक 15,400 करोड़ रुपये थी। इसमें से अधिकांश या करीब 76 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स EPC यानी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और प्रोक्योरमेंट से जुड़े हैं।
हालांकि, पिछले दो महीनों में सड़क मंत्रालय (MoRTH) की एक कार्रवाई के चलते स्टॉक को लेकर सेंटीमेंट काफी कमजोर हुआ था। सड़क मंत्रालय (MoRTH) ने PNC इंफ्राटेक और सड़क मंत्रालय (MoRTH) ने मंत्रालय के किसी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से एक साल के लिए बैन कर दिया था। MoRTH ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि CBI ने कंपनी के 4 कंपनियों के खिलाफ रिश्वतखोरी को लेकर एक मामला दर्ज किया था।
इस कारण, ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने स्टॉक के लिए अपने अनुमानों को कम कर दिया था। साथ ही MoRTH की कार्रवाई को देखते हुए मध्यम अवधि के लिए इसके वैल्यूएशन मल्टीपल को भी कम कर दिया था। शेयरखान ने इस शेयर पर 400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'Buy' रेटिंग को बरकरार रखा।
सुबह 11.25 बजे के करीब, पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर 10.92 फीसदी की तेजी के साथ 343.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस साल अब तक इसके शेयरों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है और जनवरी से अबतक इसमें करीब 1.83 फीसदी की गिरावट आई है।