Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Polycab का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 18800, 18900 और 19000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43800, 43700 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 2:01 PM
Polycab पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 480 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी दिखाई दे रही है। निफ्टी में 60 और निफ्टी बैंक में 100 अंकों की गिरावट नजर आई। निफ्टी में गिरने वाले शेयर्स में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और सिप्ला के स्टॉक्स शामिल रहे। लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद मिडकैप इंडेक्स की आज जोरदार पिटाई हुई है। मिडकैप इंडेक्स 400 अंक से ज्यादा फिसल गया। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800, 18900 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43800, 43700 और 43500 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 15% और दूसरे ने 10% रिटर्न कमाया, आज तीनों ने इन 6 स्टॉक्स पर लगाया दांव

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Ashok Leyland Future : खरीदें - 164 रुपये, टारगेट - 171 रुपये, स्टॉपलॉस - 162 रुपये

    IGL Future : खरीदें - 491 रुपये, टारगेट - 515 रुपये, स्टॉपलॉस - 480 रुपये

    Axis Bank Future : खरीदें - 964 रुपये, टारगेट - 990 रुपये, स्टॉपलॉस - 954 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Polycab

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Polycab पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Polycab की जुलाई की एक्सपायरी वाली 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 106 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 145/165 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 70 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।