Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Polycab पर www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए Polycab के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 6000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 5848 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 5800 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 9:06 AM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
SBI Life पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1525 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Monday : शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट रही। निफ्टी 5 जून 2024 के बाद पहली बार 22,800 के नीचे बंद हुआ। निफ्टी 117 प्वाइंट गिरकर 22,796 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 425 प्वाइंट फिसलकर 75 हजार 311 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। मेटल को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में काफी प्रेशर देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Polycab

राजेश सातपुते ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पॉलीकैब में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5848 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - SBI Life

मानस जायसवाल ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसबीआई लाइफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1496 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1525 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1479 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें