Global Market से संकेत पॉजिटिव, एशिया की मजबूत शुरुआत, SGX NIFTY 18200 के निकला पार

आज एशियाई बाजारों में बढ़त पर कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 100.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए है। Dow में 103 और S&P 500 में 36 अंकों की तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई मार्केट की पॉजिटिव शुरूआत हुई है। SGX NIFTY 100 अंक उछलकर 18,200 के पास पहुंच गया है। टेक शेयरों में तेजी की बदौलत कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। Twitter के आउटपरफॉर्मेंस से NASDAQ करीब 2 फीसदी चढ़ा था।

अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। Dow में 103 और S&P 500 में 36 अंकों की तेजी देखने को मिली। Nasdaq में करीब 2% की उछाल देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उबाल आया है। इस बीच Comex पर सोने की कीमत $1936 के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। US फ्यूचर्स में फ्लैट कारोबार रहा। एशियाई बाजारों से पॉजेटिव संकेत मिल रहे हैं।

क्रूड कीमतों में उछाल, $110 के पास ब्रेंट


रूस पर पाबंदियां बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल में फिर उबाल आया है और ब्रेंट 110 डॉलर के पास पहुंच गया है। सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इधर देश में पेट्रोल-डीजल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 119 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

FII और DII आंकड़े

सोमवार 4 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,152.21 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,675.01 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

कैसी है एशियाई बाजारों की मौजूदा चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त पर कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 100.50 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी बढ़त के साथ 27,708.30 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.31 फीसदी की बढ़त है। जबकि, कोस्पी में 0.10 फीसदी की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 3,282.72 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।